{"_id":"60e9e6be8ebc3e9ead72b6cd","slug":"12-junior-residents-found-absent-deoria-news-gkp401377336","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में 12 जूनियर रेजिडेंट मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में 12 जूनियर रेजिडेंट मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण में 12 जूनियर रेजिडेंट मिले अनुपस्थित
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा ने शनिवार को ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 जूनियर रेजिडेंट गायब मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
प्राचार्य शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शदाता बाल रोग डॉ.एके वर्मा के साथ ओपीडी का निरीक्षण किए। इस दौरान कुछ जूनियर रेजिडेंट गायब मिले। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और अनुपस्थित से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने जूनियर रेजिडेंटों को कक्ष में बुलाया। कहा कि अपरन पहनें और नेमप्लेट लगाएं। अनुभाग के अनुसार रोस्टरवार ड्यूटी लगा दी गई है। वार्डों में रोस्टर अनुसार ड्यूटी करना सुनिश्चित करें, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान डॉ. अमित कुमार,डॉ. राकेश कुमार, डॉ. तनय, डॉ. मनीष नायक, डॉ. अंकिता आदि मौजूद रहीं।