फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 injured in separate incidents of rampage

मारपीट की घटनाओं में 12 लोग घायल

Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 injured in separate incidents of rampage
मारपीट की घटनाओं में 12 लोग घायल
विज्ञापन

लार। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया। सभी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर शाम को घर जा रहे एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गांव के ही लोगों पर रास्ते में रोक कर पिटाई करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।

लार नगर के वार्ड नम्बर ग्यारह के गोरख प्रसाद मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया को रंजिश में किसी ने पिटाई कर दी। वार्ड नंबर दस की आबिदा खातून, अब्दुल खातून की आपसी विवाद में पिटाई कर दी गई। थाना क्षेत्र के देवसियां गांव के चिंता हरी, भीम प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, चंदन प्रसाद का पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया। मारपीट में तीन लोगों का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार कराया। परासी चकलाल गांव के रामदयाल पाल विवेक कुमार को गांव के ही कुछ लोगों ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सीएचसी लार में उपचार कराया। हरिजन बस्ती वार्ड के मनोज कुमार का किसी बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया। मारपीट में वह घायल हो गए। इनका भी इलाज पुलिस ने कराया। उधर, लार बाजार से अपने घर जा रहे पूर्व क्षेत्रपंचायत सदस्य अमर कांत चौधरी और बाइक पर पीछे बैठे अजय यादव को गांव के ही लोगों ने पीट दिया। दोनों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ। मारपीट के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रास्ते में रोक कर पिटाई की तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed