फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 injured in accident by car

गुठनी में अनियंत्रित कार की चपेट से बारह लोग घायल, चार की हालत नाजुक

Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 injured in accident by car
गुठनी में अनियंत्रित कार की चपेट से बारह लोग घायल, चार की हालत नाजुक
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। बिहार के गुठनी में अनियंत्रित कार लोगों को चपेट में लेने के साथ सब्जी की दुकान में घुस गई। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बारह लोग घायल हो गए। एंबूलेंस व पुलिस जीप से सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुठनी चौराहा स्थित गाड़ी धुलाई सेंटर पर गुठनी के योगियाडीह निवासी एक व्यक्ति की गाड़ी धुलने के लिये दी गई थी। गाड़ी धुलने के बाद सर्विस सेंटर वाले का पुत्र गाड़ी को किनारे करना चाह रहा था लेकिन जानकारी नही होने के कारण गाड़ी तेज और अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मारते साइकिल, मोटरसाइकिल को रौंदते हुये सब्जी दुकान में घुस गई। इस घटना में तीन साइकिल, एक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महिला, उसका एक वर्षीय बच्चा व 10 वर्षीय बेटी घायल हो गई। सब्जी खरीद रहा चौराहे का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में मिश्रौली निवासी साठ वर्षीय सलीम अंसारी, टड़वा तिवारी निवासी पचास वर्षीय रामनाथ यादव, दमोदरा निवासी चालीस वर्षीय पिंटु नाथ तिवारी, मैरीटार निवासी पैंतीस वर्षीय संतोष राम व उसकी पत्नी मुन्नी देवी, गुठनी चौराहा निवासी उन्नीस वर्षीय रोहित कुमार पटेल, छह वर्षीय मोधी कुमार, बौड़ी निवासी पंद्रह वर्षीय मिंटू प्रजापति, तीस वर्षीय सोनी देवी व उसका एक वर्षीय पुत्र अनुज कुमार व सोलह वर्षीय भतीजी रौशनी कुमारी शामिल है। प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह व एएसआई शिवमंगल पासवान घटना स्थल से कार सहित क्षतिग्रस्त साइकिल व स्कूटी को अपने कब्जे लेकर थाने चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed