{"_id":"6202a474ba64330d425dd199","slug":"12-including-congress-and-bjp-candidates-filed-nomination-deoria-news-gkp426316719","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कांग्रेस समेत बारह उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कांग्रेस समेत बारह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में कांग्रेस समेत बारह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को बारह लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें पथरदेवा, रुद्रपुर, सलेमपुर व देवरिया सदर, बरहज, भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से दो-दो लोगों ने नामांकन किया। बरहज से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका ने दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि विधानसभा रामपुर कारखाना से एक भी नामांकन नहीं हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। साथ ही चुनाव को लेकर सरगर्मी भी बढ़ गई है। नामांकन के चौथे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न दलों व निर्दल प्रत्याशी पार्टी नेताओं तथा समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन किए। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमरजीत व सुदर्शन ने एक-एक सेट में नामांकन किया। बरहज विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूम में कृष्ण बिहारी व भाजपा प्रत्याशी के रूप में दीपक मिश्र शाका ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अंबरजहां ने तीन सेट व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विवेकानंद सिंह ने एक सेट नामांकन किया। सलेमपुर से सीपीआई प्रत्याशी के रूप में सतीश कुमार व लोकदल से राजन कुमार ने पर्चा भरा। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से अजीमुल्लाह एवं उनकी पत्नी नूरनिशा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। देवरिया सदर से मौलिक अधिकार पार्टी प्रत्याशी के रूप में मीना देवी व जन अधिकारी पार्टी प्रत्याशी के रूप में वीरेंद्र जायसवाल ने पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के लिए एक लेन पर कचहरी चौहारा, बस स्टेशन के समीप बैरिकेडिंग की गई थी, यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात थे। जबकि, दूसरा लेन आवागमन के लिख खोल दिया गया था। कलेक्ट्रेट के उत्तरी व दक्षिण गेट पर पुलिस कर्मी मुस्तैद थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। दक्षिण गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग की गई है। उत्तरी गेट से लोगों के पैदल प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन वाहनों पर रोक थी।
विज्ञापन
14 लोगों ने लिए 19 सेट पर्चे
देवरिया। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14 लोगों ने 19 सेट में नामांकन पत्र लिया। इसमें पथरदेवा विधानसभा से चार लोगों ने चार सेट, देवरिया सदर से चार लोगों ने आठ सेट, बरहज से तीन लोगों ने तीन सेट, भाटपाररानी से एक व्यक्ति ने एक सेट तथा रुद्रपुर से दो लोगों ने तीन सेट नामांकन पत्र लिया।