फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 hours electric barred

Deoria News: छह मोहल्लों में 12 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Thu, 20 Jun 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
12 hours electric barred
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक हुई कटौती से जन-जीवन रहा बेहाल
घरों में लगे इन्वर्टर आदि उपकरण दे गए जवाब, जैसे-तैसे मोहल्लेवासियों ने गुजारा दिन
देर रात में आपूर्ति बहाल होने के बाद ली राहत की सांस, निपटाए दिनभर के कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से समाज का हर तबका बेहाल है। इसी में बिजली निगम की तरफ से बुधवार की सुबह क्षमता वृद्धि को लेकर की गई कटौती से शहर के छह मोहल्लों के लोगों को परेशानी में डाल दिया। हालांकि, बिजली निगम ने कटौती की सूचना पहले ही दे दी थी। इसलिए लोगों में नाराजगी कम देखने को मिली। दिनभर लोगों ने जैसे-तैसे उपाय कर गर्मी से निजात पाया और अपना दिन गुजारा। देर रात आपूर्ति बहाल होने के बाद राहत की सांस ली।
बिजली निगम ने दो दिन पहले प्रेस रिलीज जारी कर बुधवार की सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होने वाली कटौती की सूचना दी थी। बिजली निगम ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नाथनगर से जुड़े हुए सभी उपभोक्ताओं को गर्मी में अच्छी विद्युत आपूर्ति के दृष्टिगत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि पांच एमवीए से 10 एमवीए का कार्य कराने का फैसला लिया। बुधवार को क्षमता वृद्धि को लेकर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक नाथनगर विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले लकड़ीहट्टा फीडर एवं उमानगर फीडर का बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन

इससे लकड़ी हट्टा, मोती लाल रोड, गरुलपार, जलकल रोड, सब्जीमंडी, मोहन रोड, बेलडार रोड, रामनाथ देवरिया, रुद्रपुर रोड एवं आंशिक रूप से न्यू काॅलोनी नेहरू नगर, चकियवा की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह का समय होने के चलते अभी लोग तैयारी में जुटे ही हुए थे कि बिजली कट जाने से वे परेशान हो उठे। जानकारी ली तो पता चला कि दिनभर लाइट नहीं आएगी। इसके बाद किसी तरह से अपने कार्य को निपटाकर गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए। दिनभर इन मोहल्लों के लोग गर्मी से परेशान दिखे। देर शाम बिजली आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने बताया कि क्षमता वृद्धि को लेकर आपूर्ति बंद थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed