फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 buses pahuchi

मध्य प्रदेश सीमा से मजदूरों को लेकर पहुंची चार और बसें

Sat, 02 May 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
12 buses pahuchi
मध्य प्रदेश सीमा से मजदूरों और अलीगढ़ से छात्रों को लेकर पहुंचीं 12 बसें
विज्ञापन

- झांसी, किदवईनगर डिपो की बसों से आए लोग, खरोह में हुई थर्मल स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मध्य प्रदेश की सीमा से मजदूरों को चार और अलीगढ़ से आठ बसें छात्रों को लेकर शनिवार की दोपहर जिले में पहुंचीं इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग खरोह चौराहे पर कराने के बाद ही इन्हें नजदीकी चौराहे पर छोड़ा गया। झांसी के पास से चार गाड़ियों में कुल 123 लोगों ने जिले में प्रवेश किया।

अलीगढ़ से बसों से आए छात्रों की जांच के बाद एवं सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें घर तक छोड़ा गया। कुछ छात्रों को लेने उनके परिजन खरोह चौराहे पर ही पहुंच गए थे। जिन छात्रों को सदर तहसील क्षेत्र, सलेमपुर, व भाटपाररानी की ओर जाना था, उन्हें ही शहर में प्रवेश दिया गया। रुद्रपुर, कसया की ओर जाने वालों को वहीं से जांच के बाद भेजा गया। उधर झांसी की ओर से आए 123 लोगों की भी पूरी तरह जांच के बाद ही जाने दिया गया। एआरएम ओम कुमार मिश्र ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा से यात्रियों को लेकर चार गाड़ी शनिवार को आई। खरोह में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कुछ बसों को डिपो में भी लाया गया। यहां इन्हें नाश्ता व लंच पैकेट देने के बाद सभी के नाम, मोबाइल नंबर व घर का पता नोट कर रवाना किया गया। साथ ही होम क्वारंटीन करने का निर्देश भी जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है। इस दौरान रोडवेज परिसर में एसएसआई सुनील कुमार सिंह, जेपी सिंह, विवेक द्विवेदी, जुगुल किशोर, दीनानाथ मिश्र, मकबूल हसन सहित अन्य रोडवेजकर्मियों के साथ ही स्वास्थ्य व विकास विकास से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed