फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12.90 lakh recovery from SP distrcit president 's wife

सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी से वसूले जाएंगे साढ़े 12 लाख

Tue, 30 Jul 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
12.90 lakh recovery from SP distrcit president 's wife
सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी से वसूले जाएंगे 12.90 लाख
विज्ञापन

कृषि मंत्री के गांव पकहां में शौचालय निर्माण में घोटाले का मामला
गांव की प्रधान रही हैं सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी, डीएम ने जारी किया नोटिस
साढ़े 12 लाख रुपये तत्कालीन सचिव से भी वसूले जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के पैतृक गांव पकहां में हुए शौचालय घोटाले में तत्कालीन ग्राम प्रधान व सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी को 12.90 लाख रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी की गई है। इतनी ही राशि तत्कालीन सचिव से भी वसूल किए जाएंगे। अपर निदेशक पंचायती रात की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोनों को 15 दिनों में अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। तय समय में समुचित जवाब नहीं देने पर रिकवरी की कार्रवाई होगी। बता दें कि इस मामले में शासन के निर्देश पर संबंधितों के खिलाफ करीब छह माह पहले जालसाजी का केस भी दर्ज हुआ था। इस कार्रवाई से सपा जिलाध्यक्ष के खेमे में खलबली मची है।
सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव की पत्नी शिवकुमारी देवी वर्ष 2010 से 15 तक पकहां गांव की प्रधान रहीं। वित्तीय वर्ष 2013-14 में ग्राम पंचायत में 49.77 लाख रुपये से 1082 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया था। पिछले साल मई में अपर निदेशक पंचायती राज राजेंद्र सिंह ने इन शौचालयों का सत्यापन किया तो गांव में महज 435 शौचालय ही पूर्ण मिले। शेष 647 अपूर्ण या अस्तित्वहीन थे। छानबीन में पता चला कि 4600 रुपये की दर से 435 शौचालयों का निर्माण हुआ, जबकि 6.37 लाख रुपये जिला मुख्यालय की योजना संबंधी खाते में वापस किया गया। शेष शासकीय धन का कोई हिसाब नहीं था। इससे वित्तीय अनियमितता मानते हुए शासन ने ब्याज समेत कुल 25.81 लाख रुपये तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव से वसूल करने का निर्देश दिया है। शासन के आदेश के अनुपालन में डीएम अमित किशोर ने प्रधान शिवकुमारी देवी और तत्कालीन सचिव रामप्रताप सिंह को 12.90 लाख रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस दिया है। नोटिस के जरिए उन्हें 15 दिनों में साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। समुचित जवाब नहीं मिलने पर नोटिस की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने उजागर किया था घोटाला
पहले सपा और अब भाजपा सरकार में वीआईपी गांव पकहां में शौचालय निर्माण में घोटाले की खबर को ‘अमर उजाला’ ने उजागर किया था। जून माह में कृषि मंत्री के गांव में शौचालय में खेल शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जांच में इसकी पुष्टि भी हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन प्रधान और सेक्रेट्री पर बघौचघाट थाने में केस भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकहां की तत्कालीन ग्राम प्रधान शिवकुमारी देवी और सचिव रामप्रताप सिंह से 25.81 लाख रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी की गई है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिनों का मौका दिया गया है। तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शासन के निर्देशानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
- ओमप्रकाश पांडेय, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed