फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1173 voter boxes sent to 2 blocks

दो ब्लॉकों में भेजी गईं 1173 मतपेटियां

Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
1173 voter boxes sent to 2 blocks
दो ब्लॉकों में भेजी गईं 1173 मतपेटियां
विज्ञापन

विकास खंड सलेमपुर के 298 बूथों के लिए 745, देसही देवरिया के 171 बूथों के लिए गईं 428 मतपेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विकास खंड कार्यालयों पर मतपेटिकाएं भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को सलेमपुर तथा देसही देवरिया ब्लॉक क्षेत्र के लिए कुल 1173 मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट परिसर से भेजी गईं। मतदान 26 अप्रैल को होगा।
चार पदों प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पर एक साथ चुनाव होना है। निष्पक्ष व सकुशल चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है, इसके लेकर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। जनपद के सोलह विकास खंडों की 1185 ग्राम पंचायतों में 3831 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को विकास खंड देसही देवरिया के 171 बूथों के लिए 428, सलेमपुर के 298 बूथों के लिए 745 मतपेटिकाएं ब्लॉक कार्यालय को भेजी गई। जबकि रविवार को बरहज ब्लॉक के 173 बूथों के लिए 433 तथा भाटपाररानी ब्लॉक के 243 बूथों के लिए 608 मतपेटिकाएं भेजी गई थीं। इस संबंध में डीपीआरओ आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक बूथ के लिए ढाई गुना मतपेटियां दी जा रही हैं। हर दिन दो ब्लॉकों में मतपेटी मुहैया कराईं जा रही हैं। सोमवार को सलेमपुर व देसही देवरिया ब्लॉक कार्यालय पर मतपेटियां भेजी गईं, जबकि बरहज व भाटपाररानी विकास खंड के बूथों के लिए मतपेटियां भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

किन ब्लॉकों पर जानी हैं मतपेटियां
विकास खंड देवरिया सदर के 295 बूथों के लिए 738, भागलपुर के 219 बूथों के लिए 548, बनकटा के 250 बूथों के लिए 625, लार के 246 बूथों के लिए 615, बैतालपुर के 274 बूथों के लिए 685, गौरीबाजार के 315 बूथों के लिए 788, भलुअनी के 265 बूथों के लिए 663, रुद्रपुर के 248 बूथों के लिए 620, पथरदेवा के 252 बूथों के लिए 630, रामपुर कारखाना के 178 बूथों के लिए 445, भटनी के 247 बूथों के लिए 618 तथा तरकुलवा ब्लॉक के 157 बूथों के लिए 393 मतपेटियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed