फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   योगी, केशव और हार्दिक की सभाएं आज

योगी, केशव और हार्दिक की सभाएं आज

Mon, 13 May 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
योगी, केशव और हार्दिक की सभाएं आज
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
योगी, केशव और हार्दिक की सभाएं आज
विज्ञापन

देवरिया। अगले चार दिनों तक जिले का सियासी पारा हाई रहेगा। सभी दलों के दिग्गज नेताओं के दौरे इस अवधि में होने हैं। मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के तीन प्रमुख नेता जिले में रहेंगे तो बुधवार को सपा-बसपा गठबंधन के साथ कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जमा रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर उनकी सभाएं होंगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरहज में गरजेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बैकुंठपुर तो हार्दिक पटेल की सभा पथरदेवा में 12.30 बजे होगी। 15 मई को प्रियंका सलेमपुर आएंगी। इसी दिन माया-अखिलेश की सभा भी होगी। अंतिम चरण में 19 मई को मतदान से 48 घंटे पूर्व जिले में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सभाओं के बाद विपक्ष ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है।

कल सलेमपुर में होगी प्रियंका की सभा
सलेमपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 15 मई को दोपहर एक बजे बापू इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में इस सभा के माध्यम से प्रियंका गांधी का सलेमपुर में पहला आगमन है। कांग्रेस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एसपीजी ने सोमवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


बरहज में सीएम, बैकुंठपुर में डिप्टी सीएम की सभा
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बलिया में आयोजित सभा में शामिल होने के बाद वह दोपहर करीब एक बजे बरहज के एसके इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो बजे बैकुंठपुर में देवरिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। 15 मई को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का रोड शो प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे माया-अखिलेश
देवरिया। सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त रैली 15 मई को सोनू घाट में होगी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती हिस्सा लेंगी। सोनूघाट में रैली के जरिए देवरिया, बांसगांव और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे। बड़े नेताओं की पहली संयुक्त रैली को लेकर सपा-बसपा कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोपहर 12 बजे से होने वाली सभा के लिए नवजीवन मिशन स्कूल के पीछे भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।


अब 16 को आएंगे शाह
देवरिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब 16 मई को जिले में आएंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। पहले उनकी सभा 14 मई को होनी थी। ऐन वक्त पर कार्यक्रम में संशोधित करते हुए 16 मई की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed