फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएमओ के निरीक्षण में 36 डॉक्टर और कर्मचारी लापता

सीएमओ के निरीक्षण में 36 डॉक्टर और कर्मचारी लापता

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में 36 डॉक्टर और कर्मचारी लापता
निरीक्षण में 36 डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन


सीएमओ ने वेतन रोकने का जारी किया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीएमओ के निरीक्षण का असर मातहतों पर नहीं दिख रहा है। सोमवार के औचक निरीक्षण में फिर ऐसा ही नजारा रहा। भलुअनी पीएचसी और लार सीएचसी पर डॉक्टर और अधीक्षक सोमवार को ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। लार में जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को होने वाला भुगतान तीन दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया।
भलुअनी पीएचसी पर डॉक्टर और कर्मचारियों के नहीं पहुंचने की शिकायत सीएमओ को कई दिनों से मिल रही थी। सुबह 8.40 बजे भलुअनी पीएचसी पर सीएमओ पहुंच गए। अधिकांश डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। मौजूद लोगों ने बताया कि यह एक दिन की बात नहीं, अक्सर डॉक्टर-कर्मचारी नहीं आते हैं। मरीजों को अधिक दूरी तय कर सलेमपुर या देवरिया जिला अस्पताल जाना पड़ता है। नौ मई को भी सीएमओ भलुअनी गए थे, उस दिन भी डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर रहे। हिदायत देने के बावजूद कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। 9.50 बजे सीएमओ लार सीएचसी पर पहुंच। यहां ईटीसी वार्ड बंद मिला। कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। जननी सुरक्षा योजना में 78 लोगों का भुगतान अधर में लटका था। लाभार्थियों के खाते में तत्काल भेजने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर बीएएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ.धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। इन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


लार और भलुअनी में यह कर्मचारी मिले नदारद
भलुअनी पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद राय 11 और 13 को, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मंजरी मिश्रा, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. सुनील पांडेय, डॉ.जेपी मौर्या, डॉ.दीपक मिश्रा, डॉ.संदीप शाही, डॉ.रामचंद्र गौतम, डॉ.शिल्पी पांडेय, डॉ.कालिंदी पांडेय, डॉ.प्रज्ञा सिंह, बीपीएम विशाल प्रताप सिंह, डीईओ शिवदयाल तिवारी, बीएएम अनुराधा गुप्ता, बीसीपीएम वंशीधर गौतम, प्रतिभा सिंह, धर्मेंद्र गौड़, मीना चौहान, फार्मासिस्ट विंदमती देवी, बीएचडब्लूू त्रिपुरानंद पाठक, एएनएम जय सिंह ड्यूटी से नदारद मिले। डॉ.मंजरी मिश्रा की तैनाती इसके पूर्व सलेमपुर, लार सीएचसी तथा जिला महिला अस्पताल पर रह चुकी है। यहां पर भी जांच में ड्यूटी से गैर हाजिर रहती थीं। वहीं लार सीएचसी पर डॉ.जगदीश प्रसाद, डॉ.शैलेंद्र कुमार, डीईओ संतोष चक्रधारी, दिलीप सिंह, स्टाफ नर्स निवेदिता राय, प्रियंका, एएनएम ममता, श्वेता राय, रिंकू यादव, कुसुम गुप्ता, अवधेश यादव, नेत्र परीक्षण अधिकारी विद्याधर पांडेय ड्यूटी से गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed