{"_id":"5c5dbc40bdec22739402acbd","slug":"11549646912-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा पेड़, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा पेड़, मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा पेड़, अफरा-तफरी
छपरा से गोरखपुर जा रही थी, भाटपाररानी के विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा
चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन, पौने दो घंटे तक बाधित हुआ परिचालन
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। आंधी-पानी और ओलावृष्टि के दौरान शुक्रवार की सुबह विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के डीजल इंजन पर शीशम का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। संयोग था कि ट्रेन धीमी रफ्तार में थी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। घटना से छपरा-भटनी रूट पर पौने दो घंटे तक परिचालन ठप रहा। इंजन और ट्रैक से पेड़ हटाने के बाद परिचालन सामान्य किया गया।
छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 8:16 बजे भाटपाररानी से भटनी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। अभी वह 113 नंबर विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी, तभी अचानक तेज आंधी-बारिश में ट्रैक के किनारे लगा शीशम का पेड़ टूटकर इंजन और विद्युत तार पर गिर गया। ट्रेन की रफ्तार कम होने के चलते चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। पेड़ गिरने से हुई आवाज और ट्रेन रुकने से अनहोनी की आशंका में यात्री सहम गए। ट्रेन से नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उधर, चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर रेल कर्मचारी व रेल विद्युत टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से इंजन और ट्रैक पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया गया। तार को दुरुस्त कर फिर से परिचालन बहाल किया गया। करीब 9:57 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस बाबत स्टेशन मास्टर भाटपाररानी राकेश विशाल का कहना था कि पेड़ गिरने से अपलाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ था। पेड़ हटाकर रेल संचालन को बहाल कर दिया गया है।