{"_id":"5c1bcb21bdec225720124632","slug":"11545325345-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज कुंभ में 13 डॉक्टरों की लगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज कुंभ में 13 डॉक्टरों की लगी ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज कुंभ में 13 डॉक्टरों की लगी ड्यूटी
इलाज की व्यवस्था चरमराई, सीएचसी पर पहुंच रहे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रयागराज कुंभ में जिले के 13 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी वजह से न्यू पीएचसी केंद्रों पर इलाज की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। मरीजों को अधिक दूरी तय कर सीएचसी पर जाना पड़ रहा है। प्रयागराज कुंभ मेला में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें न्यू पीएचसी पचलड़ी से डॉ. राजेश सिंह, भिंगारी बाजार से डॉ. जयप्रकाश, नूनखार से डॉ. मिथिलेश यादव, खोढ़ा से डॉ. शंभूनाथ यादव, भरहेचौरा से डॉ. दिनेश सिंह, पड़री बाजार से डॉ. मो. असद खान, रामलक्षन से डा. आमोद पांडेय, डुमरी से डॉ. गणेश पांडेय, कुसुम्हा से डॉ. विनोद सिंह, पिंडी से डॉ. डीएन द्विवेदी, बरहज से डॉ. पशुपतिनाथ तिवारी, रामपुर अवस्थी से डॉ. विजय शंकर गुप्त, चेरो से डॉ. उमेश पांडेय की ड्यूटी लगी है। इसमें अधिकांश केंद्रों पर इकलौते डाक्टरों की तैनाती है। इस कारण यहां रोगियों को इलाज मिलने में असुविधा होगी। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुंभ मेले में 13 डॉक्टरों की ड्यूटी लगी है। वहीं, जिले में छह डॉक्टरों की तैनाती हुई है। जिला महिला अस्पताल में महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में डॉ. ओमप्रकाश, डा. विनोद राव, डॉ. नीलिमा मिश्रा, डॉ. विवेक राय और जिला अस्पताल में सर्जन अरविंद आर्या और डॉ. अजय पाल को तैनात किया गया है। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी थी। शासन से मांग किया गया था। छह डॉक्टर मिले हैं, इनकी तैनाती कर दी गई है।