फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विधि-विधान से जयघोष के बीच देवी प्रतिमाओं के खुले पट

विधि-विधान से जयघोष के बीच देवी प्रतिमाओं के खुले पट

Tue, 16 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विधि-विधान से जयघोष के बीच देवी प्रतिमाओं के खुले पट
मालवीय रोड पर श्री हिन्दु सम्राट दल के तरफ से रखी गयी मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नवरात्र की सप्तमी में मंगलवार की सुबह विधिवत पूजन अर्चन के साथ ही दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुल गए। कुछ जगहों पर शाम को भी ढोल-ताशे की गूंज के बीच पूजन अर्चन के साथ प्रतिमाओं के पट खुले। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगलवार को सुबह 10.30 बजे तक नवरात्र की सप्तमी थी। इसके बाद अष्टमी प्रारंभ हो गई। शहर के एकता क्लब मालवीय रोड, कचहरी चौराहा, राघवनगर के दुर्गा मंदिर, दिव्यशक्ति दरबार राघवनगर, हनुमान मंदिर, जय मां वैष्णो क्लब न्यू कालोनी, जय मां ममता माई क्लब कठिनइया मोड़ सहित अन्य जगहों पर प्रतिमाओं के पट विद्वान आचार्यों की देखरेख में पूजन पाठ के बीच खुले। वहीं नगरपालिका रोड में हिंदू सम्राट दल, मालवीय रोड तिराहे पर श्री हिंदू सम्राट दल, देवरिया खास के साक्षात देव दर्शन, रामगुलाम टोला के अहिलवार देवी क्लब, भुजौली कॉलोनी के सम्राट क्लब के प्रतिमाओं के पट नवरात्र के पहले ही दिन श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिए गए थे। ज्योतिषाचार्य पं.विवेक उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को सप्तमी दिन में 10.30 बजे तक रही। अधिकतर पूजा पंडालों में सुबह ही पट खुल गए। कुछ पूजन समितियों ने शाम को प्रतिमाओं के पट खोले। नवरात्र में पहले दिन व्रत कर चुके व्रतधारी आखिरी दिन के लिए बुधवार को व्रत रखेंगे। बुधवार 17 अक्तूबर को दिन में 12.27 बजे के बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसलिए महाअष्टमी व्रत एवं नवमी पूजन व नवमी व्रत एक ही दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed