{"_id":"5b5f43164f1c1b54638b57be","slug":"11532969750-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बढ़ेगा जमीनों का सर्किल रेट, वकीलों जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बढ़ेगा जमीनों का सर्किल रेट, वकीलों जताया विरोध
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बढ़ेगा सर्किल रेट, वकीलों ने लगाई आपत्ति
प्वाइंटर
पुराने रेट पर डीएम ने लगाई मुहर, एक अगस्त से लागू होना था नया सर्किल रेट
वकीलों के साथ अफसरों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर लिए गए सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। इस साल जमीनों का सर्किल रेट नहीं बढ़ेगा। वकीलों के भारी विरोध के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया और पुराने सर्किल रेट को बहाल करने का फैसला लिया है। इससे जमीन खरीद-फरोख्त करने वालों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ में सहूलियत मिलेगी।
नए सर्किल रेट तय करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने वकीलों व अफसरों के साथ बैठक की। वकीलों ने सर्किल रेट बढ़ाने का पुरजोर तरीके से विरोध किया। बार के अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि देवरिया कोई उद्योग नगरी नहीं है कि जमीनों की कीमत प्रत्येक साल बढ़ती रहे। वर्ष 2017-18 का सर्किल रेट पहले से ही अधिक है। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने भी सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई। डीएम ने विरोध को देखते हुए पुराने सर्किल रेट को वर्ष 2018-19 के लिए लागू कर दिया। बैठक में इसको लेकर एक घंटे तक गहमागहमी रही। इसमें सभी तहसील के पदाधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान स्टांप एआईजी राधाकृष्ण, रामनगीना यादव, सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, प्रेमनारायण मणि, दिनेशनाथ त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
-------
32 गांवों में बैनामा पर दो प्रतिशत लगता है अधिक शुल्क
कुशीनगर से सटे देवरिया के 32 गांवों की जमीनों का बैनामा कराने पर सर्किल रेट से दो प्रतिशत अधिक चार्ज बैनामा कराने वालों को देना पड़ता है। विकास शुल्क के रूप में वसूला जाने वाला धन विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। वकीलों का आरोप है कि अतिरिक्त वसूला जाने वाला शुल्क कुशीनगर जिले के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। लिहाजा कसाडा गांवों की जमीनों के बैनामा के लिए लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से देवरिया में विकास कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
-------
भटनी में बैनामा हुए जमीन के अभिलेख खंगाले
स्टांप एआईजी राधाकृष्ण और सलेमपुर उप निबंधक ज्ञानेंद्र सिंह सोमवार को भटनी नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। नगर में जमीनों का कराए गए बैनामा के अभिलेखों की जांच किया। उन्होंने बताया कि जमीनों का नोटरी के आधार पर बैनामा कराने की शिकायत मिली थी। जांच में अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। एक दिन और जांच के लिए टीम जाएगी।