{"_id":"5b3a599f4f1c1bae3b8b456e","slug":"11530550687-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या के विरोध में बंद रहा रामपुर कारखाना बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या के विरोध में बंद रहा रामपुर कारखाना बाजार
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना नगर पंचायत में सोमवार को व्यापारियों ने विद्युत व्यवस्था के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत समेत 90 गांव की विद्युत आपूर्ति को इमिलिया फीडर से काटकर पुरवां फीडर से जुड़वाने के लिए सोमवार को बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बिजली निगम के प्रति आक्रोश जाहिर किया। बैठक कर निर्णय लिया कि पांच जुलाई तक पुरवां फीडर से आपूर्ति नहीं जोड़ी जाती है तो छह जुलाई को मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते तमाम दुकानदारों ने सुबह से ही दुकान बंद रखी। जो दुकानें खुली थीं, उसे अनुनय-विनय कर बंद करा दिया गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष साकिर अली के नेतृत्व में रामपुर कारखाना, कस्बा गुदरी बाजार, मनु लाल चौराहा समेत प्रमुख चौराहों ही दुकानों को बंद कराया गया। बिजली निगम के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में बैठक कर व्यापारियों ने कहा कि सौ साल पुरानी नगर पंचायत को देहात फीडर और कुशीनगर जिले से जोड़ देने से ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। कुशीनगर से आपूर्ति के चलते फाल्ट होने पर इसे बनवाने में पूरा दिन बीत जा रहा है, जबकि पुरवां विद्युत सब स्टेशन से 16 से 18 घंटे आपूर्ति मिल रही थी। पुरवां से विद्युत आपूर्ति में फाल्ट होने के बाद दो से 3 घंटे में ठीक करा दिया जाता था। कुशीनगर से आपूर्ति शुरू होने के बाद लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना था कि कटौती के चलते उनके उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन व बैठक में राजकुमार, शाहनवाज आलम, रामआशीष, सरफराज आलम, मुन्नालाल मद्देशिया, महेंद्र गुप्ता, पिंकू कुमार, मुकेश मद्देशिया, रामलाल सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।