फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष के घर मनबढ़ो ने चलाई गोली

तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष के घर मनबढ़ो ने चलाई गोली

Fri, 11 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष के घर मनबढ़ो ने चलाई गोली
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन देवरिया के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान के उमानगर मोहल्ले में स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने हमला बोल दिया। घर में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों ने यहां चार राऊंड फायरिंग की। घटना के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए सीसी रोड की ओर भाग गए। इनकी संख्या 11 बताई जा रही है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे बाइक सवार 11 बदमाश हाथों में असलहा लहराते हुए पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान के आवास पर पहुंचे। बदमाश घर में अंदर दाखिल हो गए। घर में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर में कुुछ सदस्य मौजूद थे। बदमाशों ने यहां चार राऊंड फायरिंग की। जब मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकलने लगे तो बदमाश तमंचा लहराते हुए सीसी रोड की ओर भाग निकले। सूचना के बाद सीओ सिटी संदीप सिंह और सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के मुआयने के दौरान एक खोखा मिला। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि पुराने विवाद में बदमाशों ने गोली चलाई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चेतक दस्ते के हाथ लगा पिस्टल
नर्वदा चौहान के घर पर हमला करने के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक का पिस्टल गिर गया। भागने के चक्कर में बदमाशों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चेतक दस्ते के सिपाहियों के हाथ यह पिस्टल लग गया।
विज्ञापन


विवाद के प्रतिशोध में हुई घटना
स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 दिन पहले अधिवक्ता नर्वदा चौहान के बेटे से देवरिया खास के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। तभी से वे युवक अधिवक्ता के बेटे की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार की दोपहर उनके आवास पर चढ़कर घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed