{"_id":"598b487e4f1c1b35248b4697","slug":"11502300286-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चोटी कटने से गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चोटी कटने से गांव में दहशत
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। सहोदर पट्टी में घर में सोई एक महिला की चोटी कट गई। नींद खुलने पर चोटी कटी देखकर वह बेहोश हो गई। बुधवार सुबह महिला को देखने गांव में भीड़ लग गई। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी।
सहोदर पट्टी के गोरख यादव की 50 वर्षीय पत्नी नरमी मंगलवार की रात मच्छरदानी लगाकर बेटी के साथ सो रही थीं। बगल में चारपाई पर पति भी मच्छरदानी लगाकर सोए थे। महिला के अनुसार रात 11 बजे के करीब उसके सिर पर एक लाल रंग की लाइट जली और चोटी कटकर गिर गई। इसके बाद वह चिल्लाने लगीं। पूरी रात गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोटी की खोज की, लेकिन नहीं मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव ने गांववालों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी।