{"_id":"5989fad14f1c1bbd5d8b4840","slug":"11502214865-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री और बस कंडक्टर में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री और बस कंडक्टर में विवाद
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। दोबारा टिकट बनवाने की बात को लेकर बस कंडक्टर और महिला यात्री में विवाद हो गया। नौबत कसम खाने तक आ गई। खुखुंदू चौराहे पर बस पहुंचते दोनों लोग दुर्गा मंदिर पहुंच कर मारपीट पर उतारू हो गए। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भिंगारी के खेरवनिया की एक महिला पति और बेटे के साथ मंगलवार को सुबह 10 बजे देवरिया से बस से आ रही थी। महिला का कहना है कि 500 का नोट देकर अपना, पति और बच्चे का टिकट लिया। कंडक्टर ने टिकट पर बाकी रुपये लिखकर दे दिया। कुछ दूर आने के बाद कंडक्टर अन्य यात्रियों के रुपये वापस करने लगा। महिला ने भी बाकी के रुपये ले लिए। यात्रियों के मुताबिक इस दौरान महिला के हाथ से टिकट कहीं गुम हो गया। परसिया के पास बस में कुछ नए यात्री चढ़े। कंडक्टर उनका टिकट बनाने के बाद महिला से टिकट बनवाने की बात कही। महिला ने कहा, उसका टिकट सलेमपुर तक का है। कंडक्टर टिकट दिखाने को कहा तो महिला खोजने लगी। दोनों के बीच झड़प होने लगी। यात्रियों का कहना था कि कंडक्टर उसके बेटे को बस से बाहर ढकेलने लगा। महिला ने कहा हम टिकट लिए हैं चलिए मंदिर में बेटे की कसम खा लेंगे। कंडक्टर ने खुखुंदू चौराहे पर कसम खाने के लिए बस रोकवा दिया। कंडक्टर की ज्यादती देख लोग उसे मारने के लिए दौड़ा लिए। वह किसी तरह भाग निकला। उधर कुछ लोगों से इसी मामले को लेकर पुलिस से भी झड़प की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक का कहना है बस कंडक्टर और महिला से विवाद की सूचना मिली थी, बाद में मामला शांत हो गया। पुलिस से झड़प की बात से इंकार किया।
विज्ञापन