{"_id":"597635004f1c1b45628b4827","slug":"11500919040-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर पाइप लाइन फटा, मुश्किल में नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर पाइप लाइन फटा, मुश्किल में नागरिक
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जलकल विभाग की कार्यप्रणाली से मुश्किलें कम नहीं हो रही है। वाटर पाइप लाइन को ठीक करने में तीन दिन लग गए, लेकिन लो-प्रेशर से अधिकांश इलाके जूझते रहे। मोहल्ले के लोगों ने जलकल विभाग के कार्यशैली पर सवाल उठाया है।
शुगर मिल चौराहा और परशुराम चौक के बीच में शनिवार की शाम को वाटर सप्लाई का पाइप फट गया। इसके चलते अहमद नगर, अली नगर, कैलाशपुरी के विभिन्न लेन के अलावा गोरखपुर रोड में पानी सप्लाई बाधित हो गई। मोहल्लेवासियों ने जलकल विभाग में जानकारी दी लेकिन खराबी दूर करने में रुचि नहीं दिखाएं। इन मोहल्लों के सैकड़ों घरों में रविवार को दूसरे दिन भी वाटर सप्लाई नहीं हो सकी। पीने के पानी तक के लिए लोग तरस गए। हैंडपंप के अलावा 30 से 40 रुपये में डिब्बाबंद पानी खरीदना पड़ा। जलकल के कर्मचारी सोमवार को 10 बजे पहुंचें और गड्ढा खुदाई का काम शुरू कर दिया। पानी निकाल कर पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए। ट्यूब बांध कर पाइप को सही किया। शाम चार बजे पानी सप्लाई शुरू हुई लेकिन वाटर का प्रेशर बेहद धीमा रहा। इसके चलते आस पास के घरों में पानी पहुंचा लेकिन अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंच सका।