{"_id":"5973911d4f1c1bf6068b4707","slug":"11500746013-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज छात्रों ने कॉलेज पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज छात्रों ने कॉलेज पर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। शिक्षकों के नहीं आने से खफा छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। विरोध करने पर कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कॉलेज पर तैनात अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी बिना आए वेतन लेते हैं। इसकी वजह से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
एसडीपीजी कॉलेज मठ लार की व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। विद्यार्थियों का आरोप है कि यहां तैनात दर्जनों शिक्षक और कर्मचारी बिना ड्यूटी किए वेतन लेते हैं। इसके चलते यहां क्लास नहीं चल पाता है। शनिवार को सुबह छात्र कॉलेज पर पहुंचे तो प्राचार्य और कई शिक्षक दिन में 11 बजे तक नहीं आए थे। कॉलेज में तैनात बाबू और अन्य कर्मचारियों से पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्र उग्र हो गए और शिक्षक व कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कॉलेज में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिक्षकों की लापरवाही के चलते कई दिनों से क्लास नहीं चल रहा है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज की पूरी व्यवस्था कुछ चंद लोगों के हाथों में सिमट कर रही गई है। प्राचार्य डॉ. बीपीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बेवजह छात्रों ने तालाबंदी की थी।