{"_id":"597391144f1c1b643d8b4808","slug":"11500746004-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसहयोग से सलेमपुर में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसहयोग से सलेमपुर में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। प्राथमिक विद्यालय इचौना में स्मॉर्ट क्लास का शुभारंभ हुआ। विधायक काली प्रसाद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस विद्यालय के बच्चे प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई का गुर सीखेंगे। विद्यालय में प्रोजेक्टर जन सहयोग से लगाया गया है।
विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होना संभव है। शिक्षकों को अपने कार्यों के प्रति सक्रिय होने की जरूरत है। शिक्षकों के प्रयास से करीब 50 हजार की लागत से विद्यालय में प्रोजेक्टर लगाया गया है। इसमें नगर के दुकानदारों ने भी सहयोग किया है। इससे एक से लेकर पांच तक के छात्र प्रोजेक्टर पर ऑडियो और वीडियो के जरिए पढ़ाई करेंगे, जो एक सराहनीय पहल है। सलेमपुर तहसील का यह पहला विद्यालय है, जहां बच्चों का स्मॉर्ट क्लास शुरू हुआ है। इसके अलावा बीआरसी केंद्र पर विधायक ने शिक्षकों के साथ बैठक ली और सरकार की मंशा बताई। इस दौरान शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। वहीं विधायक ने बच्चों को किताब वितरण किया। इस दौरान बीईओ अनूप त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, रेहाना खातून, कुंज बिहारी सिंह, अशोक पांडेय, कन्हैयालाल जायसवाल, विजय शंकर सिंह, देवशरण सिंह आदि मौजूद रहे।