फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   115 villages electrified in four hours due to cable blast

Deoria News: केबल ब्लास्ट होने से चार घंटे 115 गांवों की बिजली गुल

Mon, 06 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
115 villages electrified in four hours due to cable blast
खुखुंदू उपकेंद्र खुखुंदू में स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर के आउटगोइंग का केबल ब्लास्ट होने से बैदौली और नूनखार फीडरों की आपूर्ति करीब चार घंटे गुल रही। इस भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब चार बजे उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर का आउटगोइंग केबल ब्लास्ट ह गया। इससे बैदौली और नूनखार फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इन दोनों फीडरों के अंतर्गत खुखुंदू, मुसैला, पड़री झिल्लीपार, बरसात, नूनखार, सिसई कस्बा समेत 115 गांव आते हैं।
विज्ञापन

केबल ब्लास्ट होने से इन गांवों की बिजली करीब चार घंटे गुल रही। जेई सोनू कुमार का कहना है कि ओवरलोड के चलते केबल ब्लास्ट कर गया। उसे बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed