{"_id":"594e991f4f1c1b8f198b45ab","slug":"11498323231-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी भरी टेंपो गढ्ढे में पलटा, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी भरी टेंपो गढ्ढे में पलटा, 12 घायल
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। सवारी लेकर सोहगरा धाम जा रहा टेंपो शनिवार को फुलवरिया चौराहे के पास अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया। इससे टेंपो में सवार 12 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।
शनिवार की दोपहर भाटपाररानी से सोहगरा धाम के लिए जा रहा टेंपो फुलवरिया-चनुकी मार्ग पर करमा बाबा के स्थान पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया। टेंपो में सवार लोग चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और लोगों को टेंपो से बाहर निकाला। सभी घायलों को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। घायलों में मालती देवी 30, चंपा देवी 25, विनोद 25 निवासी गण महुजा, रम्हीता देवी 40, बेबी 25 तथा रूबी आठ वर्ष, निवासी गण भेडापाकड, भागमनी देवी 30, प्रेमशीला 22, कृष्णा 10 और सलोनी एक वर्ष निवासी गण अजोरिया शामिल हैं। महुजा निवासी विनोद का बायां पैर और हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा भागमनी देवी को भी सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।