फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   114 students return home after riots, four children discharged

Deoria News: हंगामे के बाद 114 छात्र घर लौटे, भर्ती चारों बच्चे डिस्चार्ज

Thu, 31 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 31 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
114 students return home after riots, four children discharged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/बरियारपुर। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मेहरौना में भोजन की गुणवत्ता को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दोपहर के भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद छात्रों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला था।
स्थिति बिगड़ने पर सोमवार को 21 तो बुधवार तक 114 छात्रों के परिजन विद्यालय पहुंचे और बच्चों को घर ले गए।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में 386 छात्र पंजीकृत हैं। अब तक 114 छात्र विद्यालय से घर जा चुके हैं। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि कुछ छात्र त्योहार या पारिवारिक कारणों से घर गए हैं। कक्षा छह के छात्र शिवम गोंड़, निवासी रघुनाथपुर बनकटा थाना भी त्योहार के चलते अपने अभिभावक के साथ घर गया है।
विज्ञापन

इस घटना से बच्चों और उनके अभिभावकों में डर का माहौल बना है। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का नाम विद्यालय से कटवाने तक की बात कही है। कक्षा आठ के छात्र विवेक के पिता अशोक कुशवाहा ने कहा कि वे अनहोनी की आशंका के चलते अपने बेटे को विद्यालय से निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर भोजन करने के बाद बीमार पड़े चार छात्र दिलीप (15), श्रेठ (14), राज (15) और मनीष राव (15) की हालत अब स्थिर है। चारों को रविवार की रात से ही पेट दर्द, उल्टी, बुखार और जी मिचलाने की शिकायत थी।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां से बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस पर विद्यालय प्रशासन ने सफाई दी है कि भोजन व्यवस्था में सुधार किया गया है। प्रधानाचार्य प्रवीण चंद्र चौधरी ने बताया कि छात्रों को साफ-सुथरे वातावरण में भोजन दिया जा रहा है। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि भोजन की गुणवत्ता पर कोई समझौता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed