{"_id":"5f230aee8ebc3e9ff366d9fa","slug":"114-corona-positive-found-deoria-news-gkp36009857","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Deoria: देवरिया में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी सहित 114 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Deoria: देवरिया में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी सहित 114 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Fri, 31 Jul 2020 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को रोडवेज, भाटपाररानी थाने और पुलिस लाइन के सिपाहियों समेत 114 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों की संख्या 1101 हो गई है, जबकि नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 405 केस एक्टिव है, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सिंधी मिल कॉलोनी और बैतालपुर के जोकहा खास के एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राघव नगर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अंसारी रोड, न्यू कालोनी और गौरीबाजार के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के सिंधुुआ सीएचसी के तीन स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामपुर कारखाना पीएचसी के पांच कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। होली बलिया, रोडवेज के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर के डोल छपरा गांव के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
भाटपाररानी थाने में तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सैंपल देने के बाद सिपाही को होम क्वारंटीन के लिए निर्देश दिया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जब सीएमओ कार्यालय से फोन गया तो सिपाही भाटपाररानी कस्बा के एक पान की दुकान पर खड़े थे। उन्होंने बताया कि वह होम क्वारंटीन नहीं रहा है।
पुलिस लाइन के दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपर के नकटापार के दो, पूर्वी तिवारी टोला एक दो लोग, रुद्रपुर रोडवेज के एक कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इनके संपर्क में रहने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 114 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।संख्या बढ़कर 1101 हो गई है।