{"_id":"5c3242ffbdec2256e90e16e4","slug":"111546797823-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहे आलोचना करे या हमें कोसे, नकल नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहे आलोचना करे या हमें कोसे, नकल नहीं होने देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
चाहे आलोचना करें या हमें कोसे, नकल नहीं होने देंगे
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने देवभूमि में किया नकलरहित परीक्षा कराने का दावा
बोले, अब न सॉल्वर बैठेंगे और न किसी की भूल से लीक होगा पेपर, लगेगा रासुका
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलरहित और गुणवत्तासहित कराने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोई हमारी आलोचना करे या हमें कोसे, लेकिन हम नकल नहीं होने देंगे। हमें नकल करने और कराने वालों को खुश करने की जरूरत नहीं।
रतसिया कोठी में रविवार को बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान के बुद्ध डिग्री कॉलेज के तीसरे दीक्षांत समारोह और माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के 61वें प्रांतीय अधिवेशन में उन्होंने कहा कि अब परीक्षा में न सॉल्वर बैठेंगे और न ही किसी की भूल से पेपर लीक होगा। ऐसे तत्वों को जेल भेजा जाएगा। उन पर रासुका लगाया जाएगा। किसी तरह की पैरवी नहीं सुनी जाएगी। जो बच्चा पढ़ेगा, वही पास होगा। हम हर बच्चे को पढ़ने वाला बनाएंगे। उन्होंने इस मौके पर बच्चों और शिक्षकों से बारी-बारी हाथ उठवाकर पूछा कि नकल चाहते हो क्या। जवाब में नहीं, सुनकर कहा कि जब शिक्षक और बच्चे ठान लेंगे तो कोई भी नकल नहीं करा सकता। उन्होंने कहा कि कभी यूपी बोर्ड सबसे प्रतिष्ठित बोर्ड होता था, लेकिन उसकी पहचान नकल वाली बना दी गई। सरकार बोर्ड की गरिमा को वापस लौटाएगी। हमारा प्रयास माध्यमिक शिक्षा को उच्च कोटी का बनाना है।