फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी मंजुला

‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी मंजुला

Mon, 03 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी मंजुला
मंजूला पाठक को शिल्ड देकर सम्मानित करते डीएम अमित किशोर - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले की अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी मंजुला पाठक को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। जकार्ता में हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में सीनियर भारतीय हैंडबॉल महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली देवरिया की बेटी को सोमवार को सम्मानित करने के दौरान डीएम अमित किशोर ने यह बात कही। पूर्व डीएम अनीता श्रीवास्तव के कार्यकाल में भी मंजुला मतदाता जागरूकता अभियान की जिले की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं।
विज्ञापन

जकार्ता में जिले का मान बढ़ाने वाली सजांव गांव निवासी निवासी विनोद कुमार पाठक की बेटी मंजुला को डीएम अमित किशोर ने धनवंतरि सभागार में सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि मंजुला देवरिया की शान हैं। उन्हें सरकार की ओर से संचालित हो रही ‘बेटी बढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से पहल की जाएगी। आयोजन के दौरान पिता विनोद कुमार पाठक और माता मंजू पाठक को बेटी की सफलता का पूरा श्रेय देते हुए डीएम ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

आयोजन के बाद क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय के साथ मंजुला को आवास पर बुलाकर डीएम ने पूरा ब्योरा लिया। इंटरनेशनल एवं एनईआर हैंडबॉल टीम की सदस्य मंजुला अपनी प्रतिभा के बदौलत विदेश में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए 18वें एशियन गेम्स में भारतीय हैंडबॉल टीम में शामिल रहकर बेहतर प्रदर्शन किया। इसके पूर्व वे 2016 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम, वर्ष 2017 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुए इंटरनेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed