फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Thu, 25 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार
कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

देर शाम हड़ताल स्थगित होने की सूचना पर प्रशासन को मिली राहत
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली के मांग के लिए आंदोलन करने वाले कर्मचारी संगठन की तरफ से बुधवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन समेत विभिन्न विभागों के दफ्तरों पर प्रदर्शन किया। वहीं अधिकारी दिन भर कर्मचारी नेताओं के साथ संपर्क में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहे। देर शाम हड़ताल वापस लेने की जानकारी होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एकजुट हैं। संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर रखी थी। बुधवार की सुबह 11 बजे से विभिन्न संगठनों के कर्मचारी खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल के परिसर में जुटे तथा मंच की संयोजक अंबिका देवी यादव व अध्यक्ष विजय प्रताप पॉल की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली मुखलिसपुर तिराहा से मेंहदावल बाईपास होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। वहां सभी कर्मचारियों ने जिलाधिकारी दफ्तर समेत कलेक्ट्रेट के सभी कमरों में जाकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके अलावा विकास भवन, सीएमओ दफ्तर, बीएसए दफ्तर समेत सभी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान सुबाषचंद्र यादव, परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, दीनानाथ उपाध्याय, अरुण यादव, केसी सिंह, अनिल सिंह, अवधेश मणि, राजेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, वीपी सिंह, रमेश राय, अशोक कुमार मिश्र, भोलानाथ गिरी, कौशल शुक्ला, शोएब अख्तर, दयाशंकर सिंह, सत्येंद्र कुमार, जयप्रकाश, रामभजन गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन में शिक्षकों ने की बैठक
प्राथमिक शिक्षक संघ के खलीलाबाद ब्लाक इकाई की बैठक ब्लाक अध्यक्ष रामशरन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशन के लिए होने वाले आंदोलन का समर्थन किया गया। इस दौरान मंत्री मेराज अहमद, कोषाध्यक्ष मीरा भारती, असरारुल हक, राकेश मौर्या, अखिलेशचंद्र, अमरेश चौधरी, सुनील जायसवाल, राजीव, समशेर बहादुर सिंह, सत्येंद्र, हरिश्चंद्र यादव चंद्रेश यादव आदि मौजूद रहे।


हड़ताल वापस लेने की मिल गई है सूचना
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला संयोजक अंबिका देवी यादव ने देर शाम दूरभाष पर बताया कि सरकार और संगठन के बीच हुई वार्ता के दौरान आंदोलन दो माह के लिए स्थगित किए जाने की सूचना मिली है। इससे सभी संगठनों को अवगत कराया गया है। संगठन के विस्तृत निर्देशों की जानकारी सभी कर्मचारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed