{"_id":"59ce7b8a4f1c1b6f548b5039","slug":"111506704266-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री बाजार। राजस्थान में देवरिया के एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम शव दरवाजे पर पहुंचा तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। घर में चीख पुकार मच गई। शिक्षक के मौत से गांव में शोक की लहर है।
खुखुन्दू थाना क्षेत्र के चोरडिहां गांव निवासी महादेव तिवारी का 40 वर्षीय बेटा मुकेश तिवारी राजस्थान के झुनझुनडीह के केन्द्रीय विद्यालय में रसायन विज्ञान के शिक्षक थे। बुधवार की शाम सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को सुबह शिक्षक का शव घर पहुंचा। शव देखकर घर के लोग विलाप करने लगे। महिलाओं का चित्कार देख दरवाजे पर पहुंचे लोगों की आंखे भर आई। शिक्षक की बुढ़ी मां सम्पति देवी को यह उम्मीद नहीं थी कि उनके सामने जवान बेटा दुनिया छोड़ चला जाएगा। पत्नी प्रतिभा रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। बड़े बेटे नौ वर्षीय हर्षित और सात वर्षीय मयंक के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।