{"_id":"59987c554f1c1ba67f8b45de","slug":"111503165525-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट के पास फिर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिकेट के पास फिर चोरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। पुलिस पिकेट के पास घरेलू गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से चोरों ने पीछे के फाटक का ताला तोड़कर आठ सिलेंडर चुरा लिया। बावजूद इसके पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना शुक्रवार की रात बहादुरपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। सीसीटीवी फुटेज में चोर सिलेंडर को पिकअप में लादते साफ दिख रहे हैं। दस दिन के भीतर एक ही जगह पर दूसरी चोरी की घटना है।
खुखुंदू, खिरसर निवासी ट्रक चालक वीर बहादुर यादव गोरखपुर, गीडा एचपी गैस एजेंसी से घरेलू गैस लेकर प्रतापपुर जा रहा था। शुक्रवार की रात 10 बजे वह देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बहादुरपुर पेट्रोल पर ट्रक खड़ा कर घर चला गया। खलासी सतीश गाड़ी में सोया था। रात करीब 12 बजे चालक वापस आया तो देखा ट्रक के पीछे का फाटक खुला है। गिनती करने पर आठ सिलेंडर कम होने पर ट्रक मालिक को सूचना दी। पीआरबी को सूचना देने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ट्रक मालिक ने तहरीर दी है।