फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   107 found corona positive on friday in deoria

देवरिया में 107 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 2106

Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
107 found corona positive on friday in deoria
देवरिया में 107 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 2106
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज तकरीबन सौ से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 107 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 11477 हो गई है। एक्टिव केस 2106 पहुंच गया है जबकि 9245 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 126 लोगों की जिले में अब तक मौत हुई है होम आइसोलेशन में 1793 लोग हैं जबकि जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 133 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मास्क लगाए लोगों का चालान भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। बाजारों में दुकानों पर बिना मास्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मास्क लगाए सामान दे रहे हैं। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

3527 लोगों का हुआ टीकाकरण
देवरिया। जनपद के 70 केंद्रों पर काविड टीकाकरण का कार्य हुआ। 7890 लक्ष्य के सापेक्ष 3527 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इन केंद्रों पर 491 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1166 लोगों, 3 हेल्थ केयर वर्कर, 20 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 1847 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। कुल उपलब्धि 44.70 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed