{"_id":"5c3242f2bdec2256b73ef866","slug":"101546797810-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट---
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो समाचार
सिसवा को हराकर अगले दौर में पहुंची रांची की टीम
लार नगर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
लार। स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मठलार के प्रांगण में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रांची और महराजगंज सिसवा के बीच मुकाबला हुआ। 3-1 से रांची की टीम ने जीत दर्ज कराई। खेल का शुभारंभ सपा नेता ओपी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
रांची की टीम ने टॉस जीतने के बाद आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ के 15वें मिनट में पहला गोल और 25वें मिनट में दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ के 30वें मिनट में रांची की टीम ने एक और गोल कर दिया। तीन शून्य से बढ़त बनाकर खेल रही रांची की टीम अंत तक दबाव बनाए रखी। दूसरे हॉफ के अंत में महराजगंज सिसवा की टीम ने सिर्फ एक गोल किया। रांची के खिलाड़ियों ने महराजगंज सिसवा की टीम पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा, जो अंत तक कायम रहा। 3-1 से रांची की टीम मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर गई। इस दौरान प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी, सभासद महफूज लारी, अमृतराज सिंह, अजहर लारी,रोशन सिंह, आनंद यादव, फीरोज लारी, पंकज श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
फाइनल में पहुंचीं एलो ग्लेडिएटर और रेड प्लस
आईएमए के नेतृत्व में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता
क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला 13 को
बैडमिंटन में महिला डॉक्टरों ने बिखेरा जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शीतकालीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को पहला दिन बैडमिंटन और क्रिकेट मैच आईएमए और आइडीए के बीच हुआ।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में ग्रीन स्ट्राइकर्स टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 99 रन का लक्ष्य दिया। जवाब उतरी एलो ग्लेडिएटर की टीम ने नौ ओवर में लक्ष्य को पूराकर मैज जीत लिया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए डॉ. पवन सिंह ने 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे सेमीफाइनल में रेड प्लस ने 45 रन से ब्लू वैरियर्स की टीम को पराजित कर दिया। 81 रन बनाने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी डॉ. नावेंदु राय मैन ऑफ द मैच रहे। फाइनल मैच 13 जनवरी को एलो ग्लेडिएटर और रेड प्लस के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला वर्ग में डॉ. अंकिता राय और डॉ. नीलांशा राय की जोड़ी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत पदक डॉ. दीपिका राय और नताशा अरोरा को मिला। मिक्सड डबल्स में डॉ. अविनाश सिंह व अनुभूति सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत पदक डॉ. कारण अरोड़ा व नताशा अरोरा ने प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग में डॉ. शांतनु जायसवाल और डॉ. अनिल गुप्ता की जोड़ी सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में पहुंची, दूसरे सेमीफाइनल में डॉ. नवेंदु राय व डॉ. नीतीश राय की जोड़ी फाइनल में पहुंची। इस दौरान डॉ. हरीश अरोड़ा, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
कोलकता को हरा मेहा की टीम फाइनल में पहुंची
बघौचघाट। पथरदेवा के भेलिपट्टी गांव में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मेहरा और बंगाल के बीच खेला गया। बंगाल को पराजित कर मेहा की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
मेहा टीम के खिलाड़ी अली ने पहला गोल हेड की मदद कर अपनी टीम को बढ़त दिलाया। पहले हॉफ में मेहा की टीम ने दो गोल दागा। दूसरे हॉफ के शुरुआती दौर में मेहा के सद्दाम ने तीसरा गोल कर दबाव बना दिया। अंत तक बंगाल के खिलाड़ी मैच जीतने की कोशिश करते रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली। 3-0 से मेहा की टीम ने मैच जीत लिया। इस दौरान वेेद प्रकाश तिवारी, सुजीत प्रताप सिंह, राजू भारती, प्रमोद चौबे, अमरनाथ शुक्ल, प्रभुनाथ तिवारी, भगवान कुशवाहा, अंगद यादव, सोनू यादव, सुनील तिवारी, विजय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
उद्घाटन मैच में बलिया ने गाजीपुर को हराया
फोटो समाचार
पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लॉक के महुई पांडेय में चल रही राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को उद्घाटन मैच में बलिया की टीम ने गाजीपुर को 2-1 से हरा दिया।
मैच का उद्घाटन रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ तक किसी को सफलता नहीं मिली। दूसरे हॉफ में गाजीपुर के खिलाड़ी उमर ने गोल कर दिया। इसके बाद बलिया के खिलाड़ी राशिद ने ताबड़तोड़ दो गोल दागकर अपनी टीम को 2 -1 से जीत दिला दी। उद्घाटन समारोह में राजकुमार पांडेय, पुण्य प्रकाश पांडेय, धनेश यादव, पून्नू पांडेय, अनिल यादव, सुनील यादव, जयराम यादव, तेजप्रताप सिह, मुख्तार आदि मौजूद रहे।