{"_id":"5c0960afbdec22415c7d12af","slug":"101544118447-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के संचालन में किसी शिथिलता बर्दाश्त नही: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के संचालन में किसी शिथिलता बर्दाश्त नही: अनुराग
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नगर विकास सचिव अनुराग यादव ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियो के साथ बैठक लिया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नगर विकास सचिव अनुराग यादव ने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर पात्रों तक पहुंचाएं, जिससे योजनाओं के उद्देश्य की पूर्ति होने के साथ जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि चयनित ग्रामों को यथाशीघ्र मानक के अनुरूप योजनाओं से संतृप्त कराना सुनिश्चित करें। अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने शिक्षा, एआरटीओ, आपूर्ति, स्वास्थ्य, विद्युत, ग्राम विकास, पेयजल, मनरेगा, वन, नेडा, कृषि, पीडब्लूडी, समाज कल्याण, प्रोबेशन, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता विद्युत को समय अनुरूप योजना बनाकर कार्य कराने को कहा। कार्यदाई संस्थाओं को धन आवंटित हो चुके कार्यों को गुणवत्ता के अनुरूप समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद, बीज की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। मनरेगा कार्यों का सत्यापन कराने और जॉब कार्ड की फीडिंग व रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अमित किशोर, सीडीओ राजेश त्यागी, सीआरओ रामसहाय यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्त, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, डीएफओ पीके गुप्ता, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी, पीडी महेश नारायण पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
निरीक्षण की सूचना पर तैयारी में जुटी पालिका
बरहज। नगर विकास विभाग सचिव अनुराग यादव शुक्रवार को बरहज का भ्रमण करेंगे। इसके मद्देनजर पालिका प्रशासन सतर्क है। पालिका परिसर में कर्मी युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे रहे। परिसर में जलजमाव, फैली गंदगी, बस स्टेशन मार्ग की टूटी सड़क आदि को सही कराया जा रहा था। रैन-बसेरों को भी चाक-चौबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
चौपाल में की विकास कार्यों की समीक्षा
गौरी बाजार। नगर विकास सचिव अनुराग यादव ने गुरुवार की शाम गौरी बाजार क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। विकास कार्यों की समीक्षा ओडीएफ गांव मझौली बुजुर्ग में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धा, विधवा, दिव्यांगज पेंशन, सोलर लैंप, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड की समस्या के अतिरिक्त वरासत व क्रय केंद्र पर धान खरीद में लापरवाही की समस्या उठाई। नगर सचिव ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। सचिव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित झालर, एलईडी बल्ब आदि की जांच कर सराहा। इस दौरान डीएम, सीडीओ, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।