फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी पर किया हंगामा

गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी पर किया हंगामा

Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी पर किया हंगामा
गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी पर किया हंगामा
विज्ञापन

नियमों को दरकिनार कर पर्ची बांटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापपुर। क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गुरुवार को प्रतापपुर चीनी मिल पर गन्ना पर्ची वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गन्ना आयुक्त के निर्देशों को दरकिनार कर पर्ची का निर्धारण किया जा रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मिल प्रबंधन के लोगों ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि गन्ना आयुक्त लखनऊ की ओर से 10 अगस्त को जारी आदेश के तहत गन्ना उपज के 85 फीसदी के आधार पर गन्ना पर्ची की निकासी होनी चाहिए। इसे दरकिनार कर मिल प्रशासन 55 फीसदी के आधार पर ही गन्ना पर्ची का निर्धारण कर रहा है। इसके अलावा किसानों के पिछले 3 वर्षों की गन्ना आपूर्ति को भी आधार मानकर गन्ना पर्ची का निर्धारण किया गया है। इससे किसानों का गन्ना गिराने वाली पर्ची का कोटा कम बना है। इससे किसानों को गन्ना गिराने में काफी विलंब होगा और परेशानी भी बढ़ेगी। उनकी गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो जाएगी। किसानों ने बताया कि पहले पर्ची की छपाई का निर्धारण मिल व केन यूनियन के माध्यम से होता था। अब प्रदेश सरकार के माध्यम से यह काम एक प्राइवेट एजेंसी को दे दिया गया है। इसके चलते पर्ची में सुधार होना मिल प्रशासन असंभव बता रहा है। किसानों ने बताया कि फैक्ट्री उस प्राइवेट एजेंसी को प्रतिदिन की गन्ना आपूर्ति का इंडेन देगा। उसके आधार पर ही पर्ची निकलेगी। इससे उनके सामने गन्ना पर्ची की समस्या उत्पन्न हो गई है। किसानों ने गन्ना पर्ची का निर्धारण पूर्व की भांति किए जाने की मांग की है। दूसरी तरफ मिल प्रशासन का कहना है कि गन्ना पर्ची का निर्धारण शासन ने प्राइवेट एजेंसी को दिया है, इससे समस्या उत्पन्न हुई है। विरोध प्रदर्शन में प्रतापपुर केन यूनियन के डायरेक्टर बैरिस्टर सिंह, बागेश्वरी दुबे, श्रीराम सिंह, भगवती पांडेय आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed