फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गाो सेवा से दूर होते हैं सभी कष्ट: कलराज

गाो सेवा से दूर होते हैं सभी कष्ट: कलराज

Thu, 15 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
गाो सेवा से दूर होते हैं सभी कष्ट: कलराज
भटनी में गोपाष्टमी के अवसर पर गौ पूजन करते सांसद कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/भटनी। कसया रोड स्थित पिंजरा पोल गौशाला में बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी धूमधाम से पूजन अर्चन के साथ मनाई गई। अग्रवाल समाज, व्यवसाई वर्ग सहित अन्य लोगों ने यहां पहुंचकर गायों को गुड़, हरा चारा व सब्जियां खिलाकर उनकी पूजा की। भटनी के जिगिना दीक्षित गांव स्थित अनाथ गौ आश्रम में गोपाष्टमी महोत्सव पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने गौ सेवा को सभी कष्टों को दूर करने वाला बताया।
विज्ञापन

गौशाला के अध्यक्ष संजय केडिया, राजेंद्र जायसवाल, पुरुषोत्तम मरोदिया, परमेश्वर जोशी, उपेंद्र त्रिपाठी, अजय पोद्दार, विकास पोद्दार, सुनील जाखोदिया, पवन गोयल, शिव कुमार, विजय प्रसाद आदि मौजूद रहे। शहर के तिरुपति बालाजी मंदिर भक्ति वाटिका में भी गोपाष्टमी के अवसर पर पीठाधीश्वर राजनारायणाचार्य के नेतृत्व में गायों की पूजा की गई। भटनी के जिगिना दीक्षित गांव स्थित अनाथ गौ आश्रम में गोपाष्टमी महोत्सव पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने टीनशेड से बने आश्रम का उद्घाटन किया। भटनी से भरथुआ मार्ग का चौड़ीकरण करवाने और दो गांवों में नलकूप की सुविधा शुरू कराने का वादा किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. ज्ञानप्रकाश मिश्र ने वेद व पुराणों में गौ माता के बताए गए महत्व प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि गाय, गंगा व गंगोत्री का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। विधायक कमलेश शुक्ल, गौ आश्रम के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश दीक्षित, सुमंत दीक्षित, विनोद दीक्षित, दीपक वर्मा, शेषनाथ मिश्र, अरुण कुमार सिंह, विजय दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed