{"_id":"5b7ee4f842c79246494d3351","slug":"101535042808-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
- कसया रोड पर बालाजी मंदिर के पास दोपहर तीन बजे हुआ हादसा
- शहर के भीखमपुर रोड का रहने वाला था मृतक अजय गुप्त
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कसया रोड पर बालाजी मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के काफी देर के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। चालक ट्रक लेकर भाग गया है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
शहर के भीखमपुर रोड निवासी अजय गुप्त (22) और सदर कोतवाली के नौतन गांव निवासी विशाल 22 पुत्र परमानंद एक बाइक पर सवार होकर कसया रोड सेकहीं जा रहे थे। बालाजी मंदिर के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। मौके पर ही अजय गुप्त की मौत हो गई। विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। सूचना के काफी देर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों से ट्रक के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का उपचार चल रहा है। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।