फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लुअनी के सुकई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित

लुअनी के सुकई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लुअनी के सुकई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित
प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन


स्कूल में नशा और गालीगलौज करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। स्कूल परिसर में गालीगलौज करने और नशा कर आने के आरोप में भलुअनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुकई परसिया के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने प्रकरण की जांच के लिए भाटपाररानी क्षेत्र के बीईओ को जांच अधिकारी नामित किया है।

ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत की थी कि वह नशा करके स्कूल आते हैं और पढ़ाने की बजाय उनका इधर-उधर की बातों में ज्यादा संलग्न रहते हैं। इसके बाद यहां के बीईओ ने न्याय पंचायत प्रभारी को सात अगस्त को विभागीय सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए स्कूल भेजा। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि निरीक्षण करने पहुंचे न्याय पंचायत प्रभारी ने जब जरूरी अभिलेख और सूचनाएं मांगी तो उन्होंने उनके साथ गालीगलौज की। 10 अगस्त को बीईओ ने इस स्कूल का निरीक्षण किया तो ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक बार-बार गालीगलौज करते रहते हैं, इससे बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सोमवार को बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सुकई परसिया के प्रधानाध्यापक प्रवीण पांडेय का आचरण अध्यापक गरिमा के विपरीत है। वह निरंतर कार्यों में लापरवाही कर रहे थे और इससे विद्यालय परिसर में छात्र नामांकन संख्या एवं उपस्थिति लगातार गिर रही थी। बीईओ की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच भाटपाररानी के बीईओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed