फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नाकामियों से बौखलाई है भाजपा सरकार

नाकामियों से बौखलाई है भाजपा सरकार

Wed, 27 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नाकामियों से बौखलाई है भाजपा सरकार
पार्टी नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में नगरपालिका परिषद स्थित गांधी सभागार में धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लखनऊ में पार्टी नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार आदि के नेतृत्व में भारत बचाओ आंदोलन आयोजित किया गया था। जिस प्रकार पुलिस ने बर्बरता पूर्वक नेताओं पर लाठी बरसाया, वह ब्रिटिश हुकूमत की याद ताजा कर गया। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से बौखलाई हुई है। शांति पूर्वक किए जा रहे आंदोलनों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करना अत्यंत निंदनीय है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि ने कहा कि भाजपा का हर दांव 2019 के चुनाव में उल्टा पड़ने वाला है। सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है। इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बुराई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान पुरुषोत्तम नारायण सिंह, बिस्मिल्लाह लारी, नागेंद्र शुक्ल, तारा यादव, सत्यप्रकाश मणि, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed