{"_id":"5ad62aae4f1c1b350b8b5103","slug":"101523985070-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवाओं की बहादुरी से बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवाओं की बहादुरी से बचा हादसा
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में गैस सिलिंडर से आग बुझाते युवक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। मकान के अंदर रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। गांव के चार युवकों ने दिलेरी दिखाते हुए सिलिंडर को मकान से बाहर निकाल गड्ढे में फेंक दिया। इसके कारण बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के करमहां गांव निवासी हजरत के घर शादी का कार्यक्रम है। मंगलवार को महिलाएं रसोई गैस सिलिंडर के चूल्हे पर मिठाई बना रही थी। इस दौरान गैस रिसने लगा और सिलिंडर में आग लग गई। यह देख महिलाएं शोर मचाते हुए घर से बाहर भागने लगीं। मेहमान भी बाहर चले गए। जानकारी मिलते ही मकान के बाहर दर्जनों लोग जुट गए। गांव के सफीउल्लाह, इसरार, ग्यासुद्दीन और शाहरुख ने दिलेरी दिखाई और पंपिंग सेट चालू कर पानी की बौछार करने लगे। आग की लपट कुछ कम होने पर चारों मकान के अंदर घुसे और सिलिंडर को गद्दे में लपेट कर बाहर निकाल गड्ढे में फेंक दिया।