फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जयघोष के बीच युवाओं ने निकाली शोभायात्रा

जयघोष के बीच युवाओं ने निकाली शोभायात्रा

Fri, 13 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जयघोष के बीच युवाओं ने निकाली शोभायात्रा
अबेंडकर जयंती की पूर्व संध्या पर समाज के लोगो ने शोभा यात्रा निकाला। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी के युवा संगठन ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भटवलिया चौराहे से शोभायात्रा निकाली। शहर के प्रमुख स्थानों से जयघोष करते हुए कार्यकर्ता भटवलिया चौराहे पर पुन पहुंचे और यात्रा का समापन किए।
विज्ञापन

बीएसपी यूथ संगठन के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर अमित सिंह गौतम के नेतृत्व में भटवलिया चौराहे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जय भीम के नारे लगाते हुए युवा रामनाथ देवरिया, दलित बस्ती, सीसी रोड, हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, मालवीय रोड, रागिनी मोड़, सिंधी मिल सहित बस स्टेशन रोड, कचहरी होते हुए वापस भटवलिया पहुंचे। जहां पर आयोजित सभा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, जिलाध्यक्ष संदीप गौतम, रामपुर कारखाना विधानसभा के अध्यक्ष सतीश प्रसाद ने संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों एवं कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से जिला प्रशासन से भटवलिया चौराहे का नाम आंबेडकर चौक रखने की मांग की। शोभायात्रा में विश्वनंदन अकेला, रोहन गौतम, अनिकेत, सुनील गौतम, अंकुर, अभिमन्यु, सुग्रीव गौतम, प्रघुम्मन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed