फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आज से शुरू होगा जोश, जुनून से भरे रोमांचक कुश्तियों का दौर

आज से शुरू होगा जोश, जुनून से भरे रोमांचक कुश्तियों का दौर

Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगा जोश, जुनून से भरे रोमांचक कुश्तियों का दौर
सब जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वजन कराते खिलाडी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से फ्री और ग्रीको रोमन स्टाइल में रोमांचक कुश्तियों का दौर शुरू होगा। शनिवार को देर शाम तक प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए पुरुष व महिला पहलवानों ने वजन कराया। जोश से भरे खिलाड़ियों ने ग्राउंड के चारों तरफ दौड़ लगाकर अपने भार वर्ग के प्रतिद्वंदी पहलवानों में सचेत रहने का भी माहौल बनाया। स्टेडियम में 17 से 19 मार्च तक चलने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बाहर से आए पहलवानों का वजन शनिवार को दोपहर दो बजे से बैडमिंटन हॉल में हुआ। बाहर से आ रहे पहलवान व कोच व टी मैनेजर की अगुवानी जिला स्पोर्ट्स अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों ने किया। इलाहाबाद मंडल के कुश्ती कोच राजीव यादव, गाजियाबाद के गोविंद यादव, प्रतापगढ़ जिले के विनोद, सहारनपुर स्टेडियम के प्रवीण यादव, कानपुर मंडल के राजकुमार यादव, संतकबीरनगर जिले के वीरेंद्र कुमार व अशोक कुमार ने कुश्ती कास्टयूम में आए विभिन्न भाग वर्गों के पहलवानों का वजन लिया। खिलाड़ियों ने पहले वजन कराया और उसके बाद खाना खाकर अपने ठहरने के लिए बने स्थान की ओर चले गए। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुरादाबाद मंडल, मेरठ, आगरा, कानपुर, बरेली, देवीपाटन मंडल, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, सहारनपुर, बस्ती की टीमें आ चुकी हैं। कुछ टीमें अभी रास्ते में हैं। बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों के रहने व ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed