फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिस्टम अपग्रेडेशन से पीएनबी की 1

सिस्टम अपग्रेडेशन से पीएनबी की 1

Tue, 30 Jan 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिस्टम अपग्रेडेशन से पीएनबी की 1
कोतवाली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कोर बैंकिंग सर्विस में सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते मंगलवार को जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सभी 18 शाखाओं में कामकाज बाधित रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की शाखाओं में ग्राहक पूरे दिन सिस्टम सही होने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि समस्या के समाधान में एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

शहर में पीएनबी की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा, सिविल लाइंस शाखा और कसया रोड की शाखा पर आए खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ा। रुपये जमा व निकासी, पासबुक प्रिंटिंग, चेक क्लीयरेंस सहित अन्य कार्य वित्तीय काम के लिए आए लोगों के हाथ भी निराशा लगी। महीने का आखिरी सप्ताह होने के कारण बैंक में पेंशन धारकों की भारी भीड़ जुट रही है। उधर, तकनीकी कारण से बैंक अधिकारी और कर्मचारी काम करने में असमर्थ रहे। इस बात को लेकर कई जगह बैंककर्मियों व ग्राहकों में बहस भी हुई।
विज्ञापन

मुख्य शाखा के प्रबंधक पुनीत कुमार ने बताया कि 26 जनवरी से दिल्ली स्थित सर्वर से सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य शुरू हुआ है। शाखाओं पर ग्राहकों की भीड़ के चलते सोमवार को सिस्टम क्रैश हो गया। सिस्टम अपग्रेडेशन एवं गैर वित्तीय कार्यों को 25 जनवरी के पहले करा लेने की सूचना एसएमएस से ग्राहकों को दे दी गई थी। कोशिश यही की जा रही है कि ग्राहकों के वित्तीय कार्य न रुकें। एक सप्ताह बाद सामान्य रूप से काम होने लगेगा। सिविल लाइंस शाखा की प्रबंधक श्वेता गुप्ता ने बताया कि बैंक का सीबीएस सॉफ्टेवयर बदला जा रहा है। इसलिए लोगों को कुछ दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
इलाहाबाद बैंक का नेटवर्क रहा फेल
- इलाहाबाद बैंक की शाखाओं में भी मंगलवार को नेटवर्क की गड़बड़ी की वजह से बैंकिंग कार्य व चेकों का लेन-देन नहीं हो सका। अंसारी रोड, विकास भवन स्थित शाखा सहित जिले की अन्य चार शाखाओं में भी यही हाल रहा। बैंक के बाहर ही नेटवर्क फेल होने की सूचना देखकर ग्राहकों को निराशा हुई। मुख्य शाखा के प्रबंधक संजीव दुआ एवं विकास भवन स्थित शाखा के प्रबंधक एसके चौधरी ने बताया कि लीज लाइन में समस्या के चलते लिंक नहीं मिलने से परेशानी पैदा हुई है। स्थानीय स्तर पर बैंक बीएसएनएल की लीज लाइन पर कार्य करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाम तक समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed