फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अव्यवस्थाओं के बीच हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

अव्यवस्थाओं के बीच हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

Fri, 12 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
क्षेत्र पंचायत की बैठक को सम्बोधित करते सांसद - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक सभागार में हंगामे के बीच हुई। सभागार में जगह और कुर्सी के अभाव में अधिकांश प्रधान व बीडीसी बैठक से बाहर दिखे। इसको लेकर क्षेत्र पंचायत के कुछ सदस्य प्रमुख पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सांसद व विधायक के आश्वासन के बाद लोग बिना बैठक में शामिल हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

पूर्व सूचना पर बीडीओ शत्रुघ्न सिंह की देखरेख में तहसील सभागार में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी। इसमें ब्लॉक प्रमुख के अलावा ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को हिस्सा लेना था। इसी बीच तहसीलदार द्वारा तहसील सभागार में कंबल वितरण का आयोजन कर दिया गया। जिसको लेकर क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक सभागार में करनी पड़ी। जहां अधिकांश प्रधान व बीडीसी सदस्य को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। यह क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरेंद्र सिंह को नागवार लगा और दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों के साथ हंगामा करने लगे और बैठक से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


बैठक में प्रधानों उठाई विकास का मुद्दा
क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधानों ने सांसद व विधायक से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए खाते पर लगी रोक को हटाने की मांग की। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधान अपने कर्त्तव्य का पालन निष्ठा से करें। विधायक काली प्रसाद व सांसद को प्रधान संघ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रमुख राजेश सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बात सुनी जाती है। उनकी समस्याओं का हर तरह से समाधान किया जाएगा। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष बबुंदर ने मनरेगा, राज्य वित्त आयोग का खाता संचालन करने पर विचार व पात्रों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराने की बात उठाई। इस दौरान इमरान अंसारी, शिवकुमार यादव, गणेश गिरी, रामप्रताप प्रजापति, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed