{"_id":"59dbac544f1c1b59678b4eee","slug":"101507568724-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से युवक को दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से युवक को दिया धक्का
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रेन में सफर के दौरान किसी ने युवक को धक्का दे दिया। अवराचौरी रेलवे क्रासिंग के पास बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार, पूर्णिया जिले के गढ़वानैली चूड़ी टोला निवासी जावेद आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। ट्रेन में उसके साथ तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। सोमवार को दोपहर को ट्रेन अभी अवराचौरी क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि बाथरूम करने के बाद गेट पर युवक खड़ा हो गया। इस दौरान किसी ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। अस्पताल पहुंचा युवक ने यह बात बताया कि ट्रेन में उसका बैग और मोबाइल है। सिर में चोट के कारण डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे अचेत युवक मिला था। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसके घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। धक्का देने की बात स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।