फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी

पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी

Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी
देवरिया। पारिवारिक कलह में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगा ली। संयोग ही रहा कि परिवारवालों ने देख लिया और समय रहते नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव के पोखरभिंडा टोला के गयासुद्दीन खान शनिवार को परिवार में किसी बात से नाराज हो गए। उनकी नाराजगी इतनी बढ़ी कि उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। उन्होंने घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया। घरवालों ने देखा और तत्काल नीचे से पकड़ लिया। आसपास के लोग भी पहुंचे और गयासुद्दीन को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एसओ तरकुलवा शशांकशेखर राय का कहना है कि पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया है। परिवारवाले उसे उपचार के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed