{"_id":"5989fad64f1c1bbb1a8b4991","slug":"101502214870-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चोरी को लेकर सीएमएस और छात्र नेता में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चोरी को लेकर सीएमएस और छात्र नेता में तकरार
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला अस्पताल पर आने वाले रोगियों और तीमारदारों के साथ बदसलूकी और इनका सामान चोरी होना आम बात हो गई है, जबकि इनकी सुरक्षा के लिए इमरजेंसी वार्ड में बनी पुलिस चौकी पर पुलिस भी तैनाती रहती है। बावजूद इसके चोरी की घटनाएं होती रहती है।
जिला अस्पताल में फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल पर विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है। मंगलवार को एक युवक की साइकिल अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई। वहां अपने साथियों के साथ पहुंचे छात्र नेता शिवम पांडेय ने पीड़ित को लेकर सीएमएस से मुलाकात करने के लिए कार्यालय पहुंचे। लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद मोबाइल पर संपर्क किया तो सीएमएस पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यहां पर रोज साइकिल चोरी जैसी घटनाएं होती रहती है। इस बात को लेकर नाराज छात्र नेता और सीएमएस के बीच मोबाइल पर तकरार हुआ। छात्र नेताओं ने जिला अस्पताल प्रशासन और पुलिस चौकी पर तैनाती पुलिसवालों पर उदासीनता का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल आने वाले लोगों की सुरक्षा की मांग उच्चाधिकारियों से की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने बताया कि साइकिल चोरी की सूचना मिली है।