{"_id":"597e10d54f1c1be92d8b45ab","slug":"101501434069-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान किया--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान किया--
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मारवाड़ी युवा मंच की देवरिया शाखा की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 68 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इससे किसी असहाय की जान बचाई जा सकती है। मारवाड़ी नवयुवक संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई लोगों का जान बचा सकता है। मारवाड़ी युवा मंच का यह कार्य सराहनीय है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि रक्तदान करने से उच्च रक्तचाप जैसी बीमारी नहीं होती है। इस दौरान साक्षी अग्रवाल, हेमलता, ललिता देवी, श्रेया अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विशाल गोयंका, प्रतीक, विवेक कमानी, सुवोध चंद्र पांडेय, तेजभान प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो