{"_id":"683f44f66c24c8da5f03ee06","slug":"10-stolen-android-mobile-phones-recovered-one-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-155200-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के 10 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के 10 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार
Wed, 04 Jun 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रुद्रपुर के एक दुकान से मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के शनकुटी देवी के पास से पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 एंड्रायड मोबाइल बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक रुद्रपुर के मल्लाह टोली वार्ड का है। उसके खिलाफ केस दर्ज है। रुद्रपुर के शिवाला वार्ड निवासी सुनील चंद्र गुप्ता के दुकान की खिड़की तोड़कर 26 मई की रात चोर 10 एंड्रायड मोबाइल चुरा ले गए थे। दुकान स्वामी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस केस दर्ज कर घटना के खुलासे में जुट गई। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
इसी बीच मुखबिर की सूचना पर एसआई विनोद कुमार यादव आदि शनकुटी देवी के पास पहुंचे, जहां संदिग्धावस्था में एक युवक दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उसके पास से10 एंड्रायड मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता नीरज साहनी पुत्र लालबचन साहनी निवासी मल्लाह टोली वार्ड थाना रुद्रपुर बताया।