{"_id":"5f5e5a288ebc3e56690a0391","slug":"10-people-injured-beating-in-deoria-salempur-news-gkp365443598","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस घायल
विज्ञापन

लार/मेहरौनाघाट (देवरिया)। आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। मारपीट से कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले भाग निकले। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। बता दें कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम कराने के लिए आयोजक ने प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी।
थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में सुखंती प्रसाद के घर पर शनिवार को जन्मदिन का कार्यक्रम था। इस दौरान आर्केस्ट्रा बुलाई गई थी। आधी रात को गांव के कुछ युवक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि यहां नर्तकियों को छेड़ते हुए फरमाइशी गीत बजाने की मांग करने लगे। विरोध करने पर नाराज हो गए। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें एक पक्ष के कृष्णा कुमार (19), योगेंद्र कुमार (25), धर्मेंद्र (20), सतीश प्रसाद (24), बंधू कुमार (21), विशाल कुमार (20) व दूसरे पक्ष के राजेश कुमार (23), रंजीत (21), संजीत (19), अभिषेक (20) घायल हो गए। मारपीट होता देख कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को फोन कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपित भाग निकले। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार हुआ। वहीं घायल कृष्णा कुमार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे गोरखपुर भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस पूरी रात गांव में जमी रही। उधर, पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।