{"_id":"67b63abc6adededa080bc436","slug":"10-new-purchasing-centers-should-be-built-for-dhada-sugar-mill-deoria-news-c-208-1-sdn1004-147529-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ढाढ़ा चीनी मिल के लिए बनाए जाएं 10 नए क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ढाढ़ा चीनी मिल के लिए बनाए जाएं 10 नए क्रय केंद्र
Thu, 20 Feb 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और किसानों ने सहभागिता की। जिला कृषि अधिकारी ने पिछले माह आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के अनुपालन की जानकारी दी। बैठक में किसानों ने यह भी मांग रखी कि शासन को प्रस्ताव भेजकर ढाढ़ा चीनी मिल के लिए देवरिया में कम से कम दस नए क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराएं। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने किसानों को पशु बीमा योजना की जानकारी दी। जिला कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पोर्टल एक से पंद्रह फरवरी तक खुला था, जिसमें कुल चार सौ आवेदन प्राप्त हुए हैं।